आज पूज्यनीय बाबू जी के चित्र की दर्शन हुए ! लगा जैसे एक विराट व्यक्तित्व को निहार रहा हूँ ! काश एक बार उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त कर पाता ! उनके बारे में जो सुना वह हमारे लिए गर्व है ! सामाजिक व जन चेतना क्षेत्र में उनका योगदान भिवानी एवं दिल्ली देश हमेशा याद रहेगा ! ईश्वर से प्रार्थना है कि हिन्दू धर्म की पुर्नजन्म की आस्था को साकार करते हुए उन्हें शीघ्र पुन : भारत वर्ष में अवतरित करें ! - चौ . मदन मोहन 'समर ' - भोपाल
पिताजी
शनिवार, 2 मार्च 2013
विनोद कुमार बंसल - भारत ट्रेडिंग ( भिवानी)
श्री चन्द्र सैन जी बहुत ही निस्वार्थ व्यक्ति थे ! जब भी उनसे मिलना होता , वह संकट मोचन का काम करते थे ! भगवान उनके परिवार को इस कष्ट को सहन करने की शक्ति दे ! - विनोद कुमार बंसल
मनोज जैन गर्ग - मेडिकोज भिवानी
श्री चन्द्रसैन जी जैन हसमुख व्यक्तित्व के धनी थे उनके निधन से हमें व्यक्तिगत रूप से क्षति हुई है ! जब भी भिवानी आते थे ! हमेशा संबल प्रदान करते थे ! आपको इस दुःख को सहने की शक्ति दे , ऐसी मंगल कामना है ! - मनोज जैन गर्ग - मेडिकोज भिवानी
हनुमान प्रसाद ' अग्निमुख '
श्री चन्द्र सैन वो हस्ती थे , जो रुके नहीं , थके नहीं !
विपदाओं में झुके नहीं , सुविधाओं में बिके नहीं !!
राष्ट्र प्रेम का संस्कार था , संघ की शाखा से पाया!
वह दीप जला मन में ऐसा , जो आजन्म नहीं बुझने पाया ! - हनुमान प्रसाद ' अग्निमुख '
विपदाओं में झुके नहीं , सुविधाओं में बिके नहीं !!
राष्ट्र प्रेम का संस्कार था , संघ की शाखा से पाया!
वह दीप जला मन में ऐसा , जो आजन्म नहीं बुझने पाया ! - हनुमान प्रसाद ' अग्निमुख '
रसिक गुप्ता - दिल्ली
परम पूज्य बाऊ जी का स्नेह व आशीर्वाद अनेक अवसरों पर प्राप्त होता था ! हमेशा उनके चेहरे पर एक तेज उनकी जीवन शैली को बयां करता था ! उनके जीवन का यदि एक चौथाई अंश भी ग्रहण क्र लिया जाये तो हमारा जीवन भी , हमारा आना भी सार्थक बन सकता है इस दुनिया में ! - रसिक गुप्ता - दिल्ली
अशोक भारद्वाज
परम पूज्य बाबू जी को नमन करता हूँ और प्रभु से प्रार्थना करता हूँ की उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ! मेरा सोभाग्य है कि दिवाली से पहले मैं श्री राजेश जी के घर आया था तब मुझे उनके दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त हुआ था ! - अशोक भारद्वाज
जगदीश चन्द्र गुप्ता ( तोशामिया ) हिसार
दिवंगत दिव्य आत्मा श्री चन्द्रसैन जी परम पूज्य ताऊ जी एक महान विभूति थे ! उनका जीवन संसार में एक विशेष जीवन रहा है ! निर्मल मन, अदभूत प्रेम मूर्ति थे ! परोपकारी , परमार्थ से भरा जीवन सभी के लिए प्रेरणा दायक है ! संघर्षशीलता इतनी भरी थी की किसी भी सत्य के मार्ग पर कदम बढाने के बाद सफलता तक चैन से नहीं बैठते थे ! ऐसी दिव्य आत्मा और परमात्मा में कोई भेद नहीं रहता ! उनकी कमी उनके द्वारा बनाये गए बड़े प्रेम परिवार को सदैव बेचैन करती रहेंगी !
परमात्मा ऐसे दिव्य विभूति को पुन : पुन : हमारे सिर पर अपना वरद हस्त रखने के लिए संसार में भेजकर कर्ताथ करें !
आते है संसार में सभी , जाते है सभी ,
पर दिलों पर अमिट छाप छोड़ते है कोई !! - जगदीश चन्द्र गुप्ता ( तोशामिया ) हिसार
परमात्मा ऐसे दिव्य विभूति को पुन : पुन : हमारे सिर पर अपना वरद हस्त रखने के लिए संसार में भेजकर कर्ताथ करें !
आते है संसार में सभी , जाते है सभी ,
पर दिलों पर अमिट छाप छोड़ते है कोई !! - जगदीश चन्द्र गुप्ता ( तोशामिया ) हिसार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)