परम पूज्य श्री चन्द्र सैन जैन जी से भिवानी में कई बार मिलने का अवसर मिला ! इस सौभाग्य का श्रेय कर्मठ श्री राजेश चेतन जी को जाता है ! जैन साहिब एक सहज , सरल - तरल ह्रदय व्यक्ति थे ! आपका संसर्ग निस्संदेह संतोष और शांति का प्रदाता था ! अपनी इसी साधारणता की ही प्रेरणा के कारण राजेश चेतन एक उच्च शिखर पर प्रतिष्ठित है ! इन सबके बावजूद उनमे आपकी सरलता , तरलता और आत्मीयता बिना किसी लाग - लपेट के स्वाभाविक रूप में विधमान है ! अपने पूर्वजों के संस्कारों और मूल्यों की थाली को आप अवश्य एक नया आयाम देंगे ! ऐसा मेरा विश्वास है ! - डा . बुद्धदेव आर्य - भिवानी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें